प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि | PM Kisan Samman Nidhi YOJNA | Prime Minister Kisan Samman Nidhi

Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि | PM Kisan Samman Nidhi YOJNA | Prime Minister Kisan Samman Nidhi

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि | PM Kisan Samman Nidhi YOJNA | Prime Minister Kisan Samman Nidhi

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
Prime Minister Kisan Samman Nidhi

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संक्षिप्त परिचय
Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme Brief Introduction

खेती का काम कर पूरे देश की जनता को खाद्य सामग्री प्रदान करने का पूरा दायित्व किसान के कन्धों पर होता है। किसान के कामों में फसलों को उगाना, बागों में पौधे लगाना, मुर्गियों या इस तरह के अन्य पशुओं की देखभाल कर उन्हें बढ़ाना भी शामिल है। किसान एक आम आदमी के जीवन यापन की सबसे मूलभूत आवश्यकता की पूर्ती करते हैं, उसके बाद भी देश में किसानों की स्थिति कुछ ज़्यादा बेहतर नहीं है। आये दिन हम किसानों की आत्महत्या करने की ख़बरों को सुनते रहते हैं। किसानों की इसी स्थिति को बेहतर बनाने हेतु मोदी सरकार द्वारा यह योजना “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” चलायी गयी है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत
PM Kisan Samman Nidhi Scheme launched

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना को मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को शुरू किया था और यह 1 दिसंबर 2018 से ही प्रभावित हो गयी थी। 
  • इस योजना के तहत सरकार छोटे किसानों को हर साल 6000/- रुपये तीन किस्तों में देती है। 
  • पहली किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती हैं और दूसरी किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई और फिर तीसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर तक किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दी जाती है।

किसान सम्मान निधि योजना का लाभ
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Benefits

  • किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के प्रत्येक किसान को मिलेगा चाहे उनके पास कितनी भी जमीन हो। 
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों के खाते में सालाना 6000/-रुपए जमा करेगी। 
  • ये 6000/- रूपये तीन किस्तों में किसानों के खाते में जमा होंगे। 
  • इस योजना के तहत देश के 14.5 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। 
  • किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी किसानों को देने का फैसला 31 मई को हुई नई राजग सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में किया गया गया था। 
  • इससे पहले इस योजना में 5 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को ही रखा गया था। लेकिन बैठक के बाद इस सीमा को हटा दिया गया था।
  • योजना का लाभ लेने वाले किसानों को सरकार द्वारा ये रकम इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सीधे खातों में ट्रांसफर की जाती है। 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
How to apply for PM Kisan Samman Nidhi Scheme?

  • सबसे पहले हमें किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Official Website) पर जाना होगा।
  • उसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा और एक नया पेज खुल जाएगा।
  • नए पेज पर अपना आधार नंबर डालने के बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब हमें रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूरी जानकारी देनी होगी, जैसे आप किस राज्य से हैं, कौनसा जिला है, ब्लॉक या गांव की जानकारी देनी होगी।
  • इसके अलावा किसानों को अपना नाम, जेंडर, वर्ग, आधार कार्ड की जानकारी, बैंक अकाउंट नंबर जिस पर पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे, उसका IFSC कोड, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी देनी होगी साथ ही साथ आपको अपने खेत की जानकारी देनी होगी। इसमें सर्वे या खाता नंबर, खसरा नंबर, कितनी जमीन है, ये सारी जानकारी देनी होगी।
  • उपर बताई गयी साड़ी जानकारी भरने के बाद सेव करना होगा। सभी जानकारी देने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म को सबमिट करना होगा।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
Documents required for PM Kisan Samman Nidhi Scheme

  • आवेदक के पास जमीन होनी चाहिए
  • कृषि भूमि के कागज़ात होने चाहिए
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आई डी प्रूफ, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पते का सबूत
  • खेत की जानकारी (खेत का आकार,कितनी जमीन है )
  • पासपोर्ट साइज फोटो

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना की क़िस्त कब तक आएगी कैसे देखे?
How long will the installment of Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi scheme be seen?

  • PM Kisan की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइए.
  • Farmer Corner सेक्केशन में Beneficiary Status पर क्लिक कीजिये.
  • पना आधार नंबर डालकर Get Data पर क्लिक कीजिये.
  • आपको पता चल जायेगा की आपके खाते में प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कितनी क़िस्त आई है और कौन आने वाली है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की नयी अपडेट 
New update of Pradhan Mantri Kisan Samman Yojana

  • किसान सम्मान निधि योजना की नयी अपडेट यह है की अब इस योजना में सभी किसानों को शामिल कर लिया गया है। 
  • आपको बता दें पहले सिर्फ 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि वाले किसानों को ही शामिल किया गया था। अब तक किसानों को 2 हजार रुपये की अगस्त तक छह किस्तें मिल चुकी हैं। 


➦ नोट - इस पेज पर आगे और भी जानकारियां अपडेट की जायेगी, उपरोक्त जानकारियों के संकलन में पर्याप्त सावधानी रखी गयी है फिर भी किसी प्रकार की त्रुटि अथवा संदेह की स्थिति में स्वयं किताबों में खोजें तथा फ़ीडबैक/कमेंट के माध्यम से हमें भी सूचित करें।


इन्हे भी पढ़े  ➦


➦ भारत का उपराष्ट्रपति | Vice President | India Vice President 
➦ भारत के राष्ट्रपति | राष्ट्रपति का चुनाव | राष्ट्रपति की शक्तियाँ | President of India
➦ भारत के नीति निर्देशक तत्व | Policy Principles of India 
➦ मौलिक अधिकार | Fundamental Rights | Indian Constitution
➦ मूल कर्तव्य | मौलिक कर्तव्य | Fundamental Duties | Fundamental Of India
➦भारतीय संविधान का इतिहास | History of Indian Constitution 
➦भारतीय संविधान का  विस्तृत अध्ययन | Indian Constitution | Indian Constitution In Hindi
➦ भारतीय संविधान के स्रोत Sources of Indian Constitution 
➦ भारत के संविधान संशोधन Constitution of India amendment
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 2) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 3) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 4) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 5) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 6) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 7) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 8) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 9) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 10) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 11) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 12) Indian Constitution Part and Article
➦ 
भारत का प्रधानमंत्री | Prime Minister Of India 
➦राज्यपाल | GOVERNOR | ELIGIBILITY Of GOVERNOR | Power Of Governor
➦सौरमंडल के ग्रह | Solar System | Planets |
➦वायुमंडल | Atmosphere | Atmosphere In Hindi |
➦पृथ्वी | पृथ्वी का इतिहास, संरचना | Earth in Hindi |
➦कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान | Computer GK | Computer Gk In Hindi
➦रेलवे सामान्य ज्ञान  GK For Railway Group D | One Liner Gk Railway
➦भारत के पड़ोसी देशों के नाम उनकी राजधानी व मुद्रा
➦भारत के पड़ोसी देशों के नाम Names of neighboring countries of India
➦प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि Prime Minister Kisan Samman Nidhi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ