भारत के पड़ोसी देशों के नाम | Names of neighboring countries of India | Neighboring countries of India

Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत के पड़ोसी देशों के नाम | Names of neighboring countries of India | Neighboring countries of India

भारत के पड़ोसी देशों के नाम Names of neighboring countries of India Neighboring countries of India Pakistan Bangladesh Afganistan Bhutan Nepal China Myanmar Shrilanka Maldive Indonesia Borders of India

भारत के पड़ोसी देशों के नाम
Names of neighboring countries of India



भारत के पड़ोसी देशों के नाम Neighboring countries of India

  • भौगोलिक (क्षेत्र फल) की दृष्टि से भारत रूस, कनाडा, चीन, अमरीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया के बाद में दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है और जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
  • देशांतर के अनुसार भारत 8°4′ से लेकर 37°6′ उत्तरी अक्षांश और 68°7′ पूर्व देशांतर से 97°25′ पूर्व देशांतर के मध्य व दक्षिण एशिया में उत्तरी गोलार्द में स्थित है। 
  • लगभग 15,200 किलोमीटर की भूमि सीमा और लगभग 7517 किलोमीटर के द्वीपों के समूहों के साथ पड़ोसी देशो से लगा हुआ है 
  • भारत 10 पड़ोसी देशो से समुद्री व स्थल दोनो सीमाओं से जुड़ा हुआ देश है।
  • भारत के पश्चिम में पाकिस्तान,
  • उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, 
  • पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार (बर्मा) और 
  • उत्तर पश्चिम में अफ़ग़ानिस्तान और 
  • दक्षिण में श्रीलंका और 
  • दक्षिण-पश्चिम मे मालदीव और 
  • दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया देश बसा हुआ हैं। 
  • जिनमे से 3 देशों के साथ केवल समुद्री सीमा मिलती है, 3 देशों के साथ जल व स्थल सीमा दोनो मिलती है और चार देशों के साथ केवल स्थल सीमा मिलती है। 
  • भारत और पाकिस्तान के बीच में रेडक्लिफ रेखा है तथा भारत और चीन के बीच में मैकमहोन रेखा है, ये दोनों रेखाएं भारत की सीमा रेखा को निर्धारित करती है।

भारत की सीमायें Borders of India

  • भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा इसके कुल 10 पड़ोसी देशों से मिलती है। 
  • भारत की स्थल सीमा से लगे 4 देश चीन, नेपाल, भूटान व अफगानिस्तान हैं। 
  • भारत की जलीय / समुद्री सीमा से लगे 6 पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मालदीव हैं। 
  • भारत के पड़ोसी देशों में से 3 देश पाकिस्तान, बांग्लादेश व म्यांमार ऐसे भी हैं जिनकी स्थल और समुद्री दोनों सीमाएं भारत से मिलती हैं।
  • भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश 05 भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश

भारत के पड़ोसी देशों के नाम, उनकी राजधानी व मुद्रा
Names of neighboring countries, their capital and currency

  1. पाकिस्तान (Pakistan) राजधानी इस्लामाबाद मुद्रा पाकिस्तानी रुपया
  2. बांग्लादेश (Bangladesh) राजधानी ढाका मुद्रा टका
  3. अफग़ानिस्तान (Afganistan) राजधानी काबुल मुद्रा अफगानी 
  4. भूटान (Bhutan) राजधानी थिम्पू मुद्रा ङुलत्रुम रुपया
  5. नेपाल (Nepal) राजधानी काठमांडू मुद्रा नेपाली रुपया
  6. चीन (China) राजधानी बीजिंग मुद्रा रेन्मिन्बी
  7. म्यांमार (Myanmar) राजधानी नाएप्यीडॉ म्यान्मार मुद्रा क्यात 
  8. श्रीलंका (Shrilanka) राजधानी कोलम्बो मुद्रा श्रीलंकाई रुपया
  9. मालदीव (Maldive) राजधानी माले मुद्रा मालदीवी रुफिया
  10. इंडोनेशिया (Indonesia) राजधानी जकार्ता मुद्रा इंडोनेशियाई रुपिया

भारत के पड़ोसी देश Neighboring countries of India

पाकिस्तान Pakistan

  • भारत पाक सीमा की लंबाई 2910 किमी है।
  • यह देश भारत के पश्चिम में स्थित है और इस देश के साथ भारत की स्थल सीमा लगती है। 
  • इस देश की राजधानी इस्लामाबाद है और इसकी मुद्रा पाकिस्तानी रुपया है। 
  • पाकिस्तान की आबादी लगभग 30 करोड़ है और ये दुनिया का छठा सबसे बड़ा आबादी वाला देश है। 
  • इस देश की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो आदि हैं।

बांग्लादेश Bangladesh

  • भारत बांग्लादेश सीमा की लंबाई 4096 किमी है।
  • यह देश भारत के पूर्व में स्थित है और इस देश की भारत के साथ जल सीमा व स्थल दोनो सीमा लगती है।
  • इस देश की राजधानी ढाका है और इसकी मुद्रा टका है।
  • यहाँ की कुल आबादी लगभग 10 करोड़ है और बांग्ला यहाँ की राज भाषा है।
  • 1947 में भारत पाकिस्तान के विभाजन के समय इसका नाम पूर्वी पाकिस्तान रखा गया था, लेकिन स्वतंत्र देश बनने के बाद इसे बांग्लादेश नाम दिया गया।

अफग़ानिस्तान Afganistan

  • भारत अफगानिस्तान सीमा की लंबाई 106 किमी है।
  • यह देश भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित है। इस देश की राजधानी काबुल है और इसकी मुद्रा अफगानी है।
  • यह देश चारों और से ज़मीन से घिरा हुआ और इसकी भारत के साथ भी स्थल सीमा लगती है। 
  • इस देश की कुल आबादी लगभग 3.5 करोड़ है और इसके पूर्व में पाकिस्तान,उत्तर में ताजिकिस्तान, कज़ाकस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान, उत्तर पूर्व में भारत तथा चीन और पश्चिम में ईरान देश स्थित है।

भूटान Bhutan

  • भारत भूटान सीमा की लंबाई 699 किमी है।
  • यह देश भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित है और इस देश की भारत के साथ मे स्थल सीमा लगती है। 
  • इस देश की राजधानी थिम्पू है और इसकी मुद्रा ङुलत्रुम भारतीय रुपया है। 
  • इस देश की कुल आबादी लगभग 75 लाख है और यह भारत का सबसे छोटा पड़ोसी देश है। 
  • जोङखा यहाँ कि राजभाषा है और तीरंदाजी यहाँ का राष्ट्रीय खेल है। 
  • यह हिमालय में स्थित एक छोटा सा देश है जो ऊँचे पर्वतों के बीच मे स्थित है और यहाँ की भूमि बहुत ही उपजाऊ है।

नेपाल Nepal

  • भारत नेपाल सीमा की लंबाई 1751 किमी है।
  • यह देश भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित है और इस देश की भारत के साथ मे स्थल सीमा लगती है। 
  • इस देश की राजधानी काठमांडू है और इसकी मुद्रा नेपाली रुपया है। 
  • इस देश की आबादी 2 करोड़ 87 लाख है और नेपाली यहाँ की राष्ट्र भाषा है। 
  • इस देश दुनिया की 10 सबसे ऊंची पर्वत चोटियां है, जिसमे दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवेरेस्ट भी शामिल है।

चीन China

  • भारत चीन सीमा की लंबाई 3488 किमी है।
  • यह देश भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित है और इस देश की भारत के साथ मे स्थल सीमा लगती है। 
  • इस देश की राजधानी बीजिंग है और इस देश की मुद्रा रेन्मिन्बी है। 
  • यह भारत का सबसे बड़ा पड़ोसी देश है और सीमा को लेकर हर दिन दोनो देशों के बीच लड़ाई चलती रहती है। 
  • ये देश लगभग 141 करोड़ की आबादी के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। 
  • यहां मुख्य रूप से धान,चाय चीनी की खेती की जाती है।

म्यांमार Myanmar

  • भारत म्यांमार सीमा की लंबाई 1643 किमी है।
  • यह देश भारत के पूर्व में स्थित है और इस देश की भारत के साथ जल सीमा व स्थल दोनो सीमा लगती है।
  • इस देश की राजधानी नाएप्यीडॉ है और इसकी मुद्रा म्यान्मार क्यात है। 
  • इस देश की कुल आबादी लगभग 5.7 करोड़ है और बर्मी भाषा का यहाँ पर अत्याधिक चलन है। 
  • यहाँ प्रमुख रूप से धान की फसल की जाती है और बौद्ध धर्म यहाँ का प्रमुख धर्म है। 
  • यह 4 जनवरी 1948 को ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चंगुल से मुक्त होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।

श्रीलंका Shrilanka

  • भारत श्रीलंका सीमा की लंबाई 100 मीटर है।
  • यह देश भारत के दक्षिण में लगभग 80 किमी० दूर हिन्द महासागर में स्थित है और इस देश की भारत के साथ मे समुद्री सीमा लगती है। 
  • इस देश की राजधानी कोलम्बो है और इसकी मुद्रा श्रीलंकाई रुपया है। 
  • इस देश की कुल आबादी लगभग 2 करोड़ है और सिंहला व तमिल यहाँ की राजभाषाएं है। 
  • पहले इस देश को सीलोन के नाम से जाना जाता था और 4 फरवरी 1948 को इस देश को पूर्ण स्वतंत्रता मिली थी।

मालदीव Maldive

  • यह देश भारत के दक्षिण-पश्चिम में हिन्द महासागर में स्थित है और इस देश की भारत के साथ मे समुद्री सीमा लगती है। 
  • इस देश की राजधानी माले है और इसकी मुद्रा मालदीवी रुफिया है। 
  • यह देश लगभग 51 लाख की आबादी के साथ एशिया का सबसे कम आबादी व क्षेत्रफल वाला देश है और मह्ल भाषा इस देश की राजभाषा है।

इंडोनेशिया Indonesia

  • यह देश भारत के दक्षिण पूर्व में ओशिनिया में स्थित है और इस देश की भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर साथ समुद्री सीमा लगती है। 
  • इस देश की राजधानी जकार्ता है और इस देश की मुद्रा इंडोनेशियाई रुपिया है। 
  • इस देश की कुल आबादी लगभग 40 करोड़ है और यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला और दुनिया मे पहला सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है।

भारत के पड़ोसी देशों के साथ सम्बन्ध
Relations with India's neighboring countries

  • भारत के ज्यादातर पड़ोसी देशों के साथ मे राजनीतिक, संस्कृत और परंपरा से जुड़े ऐतिहासिक सम्बन्ध है और श्रीलंका व चीन के साथ बहुत ही पुराने सम्बन्ध है। 
  • भारत का सबसे पड़ोसी व अच्छा सम्बन्धनेपाल देश के साथ माना जाता है। 
  • भारत अपने पड़ोसी देशों में निवेश करता है तथा चीन ने भारत मे सबसे ज्यादा निवेश किया है और भारत व पाकिस्तान के व्यापारिक सम्बन्ध कुछ खास अच्छे नही है।
  • पाकिस्तान और चीन भले ही भारत के पड़ोसी देश हो मगर इनके बीच हमेशा सीमा विवाद चलता रहता है और कभी कभी तो ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि इसका असर वैश्विक स्तर भी दिखाई देने लग जाता है। 
  • भारत कभी भी किसी भी विवाद को वैश्विक स्तर पर नही ले के जाता है लेकिन पाकिस्तान और चीन विवादों को वैश्विक स्तर पर ले जाते है। 
  • भले ही पड़ोसी देशों के साथ कितना भी सीमा विवाद होता है लेकिन भारत हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ राजनीतिक सम्बन्धो को मजबूत बनाने की कोशिश करता है।


➦ नोट - इस पेज पर आगे और भी जानकारियां अपडेट की जायेगी, उपरोक्त जानकारियों के संकलन में पर्याप्त सावधानी रखी गयी है फिर भी किसी प्रकार की त्रुटि अथवा संदेह की स्थिति में स्वयं किताबों में खोजें तथा फ़ीडबैक/कमेंट के माध्यम से हमें भी सूचित करें।


इन्हे भी पढ़े  ➦


➦ भारत का उपराष्ट्रपति | Vice President | India Vice President 
➦ भारत के राष्ट्रपति | राष्ट्रपति का चुनाव | राष्ट्रपति की शक्तियाँ | President of India
➦ भारत के नीति निर्देशक तत्व | Policy Principles of India 
➦ मौलिक अधिकार | Fundamental Rights | Indian Constitution
➦ मूल कर्तव्य | मौलिक कर्तव्य | Fundamental Duties | Fundamental Of India
➦भारतीय संविधान का इतिहास | History of Indian Constitution 
➦भारतीय संविधान का  विस्तृत अध्ययन | Indian Constitution | Indian Constitution In Hindi
➦ भारतीय संविधान के स्रोत Sources of Indian Constitution 
➦ भारत के संविधान संशोधन Constitution of India amendment
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 2) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 3) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 4) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 5) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 6) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 7) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 8) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 9) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 10) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 11) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 12) Indian Constitution Part and Article
➦ 
भारत का प्रधानमंत्री | Prime Minister Of India 
➦राज्यपाल | GOVERNOR | ELIGIBILITY Of GOVERNOR | Power Of Governor
➦सौरमंडल के ग्रह | Solar System | Planets |
➦वायुमंडल | Atmosphere | Atmosphere In Hindi |
➦पृथ्वी | पृथ्वी का इतिहास, संरचना | Earth in Hindi |
➦कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान | Computer GK | Computer Gk In Hindi
➦रेलवे सामान्य ज्ञान  GK For Railway Group D | One Liner Gk Railway
➦भारत के पड़ोसी देशों के नाम उनकी राजधानी व मुद्रा
➦भारत के पड़ोसी देशों के नाम Names of neighboring countries of India
➦प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि Prime Minister Kisan Samman Nidhi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ